Present Indefinite Tense | Simple present Tense

    Identification (पहचान): हिन्दी वाक्य के अंत मे ता है, ता हूँ, ती है, ते हैं इत्यादि आते हैं, तथा वर्तमान काल मे कार्य के शुरू होने अथवा समाप्त होने की जानकारी नहीं होती है।

    Affirmative Sentences:

    [Sub. + Verb (s, es) + Obj. + etc.]


    For example

    1. वह रोज शाम को गीत गाती है। [Sub- वह, Obj- गीत, Verb- गाती है, etc- रोज शाम को]
    She sings a song daily at evening.

    2. मैं रात मे 11 बजे तक पढ़ता हूँ। [Sub- मैं, Verb- पढ़ता हूँ , etc- रात मे 11 बजे तक]
    I study in night till 11.


    Notes: 1. एक वचन कर्ता के साथ मुख्य क्रिया मे s या es जोड़ देते हैं। 

    2, जिन क्रियाओं के अंत मे ch, ss, o, या x हो, उन्हे एक वचन बनाने के लिए es जोड़ते है, तथा अन्य क्रियाओं को एक वचन बनाने के लिए उनमे s जोड़ते हैं। 

    3. बहु वचन, you तथा I के साथ क्रिया मे s या es नहीं जोड़ते हैं। 

    Present Indefinite Tense | Present Continuous Tense | Present Perfect Tense | Present Perfect Continuous Tense

    Negative Sentences:


    1. [Sub. + do/does + not + Verb + Obj. + etc.]- जब वाक्य मे ‘नहीं’ शब्द आया हो।

    2. [Sub. + never + Verb (s, es) + Obj. etc.]- जब वाक्य मे ‘कभी नहीं’ शब्द आया हो।

    For example

    1. वह अखबार नहीं पढ़ता है। [Sub- वह, Obj- अखबार, Verb- पढ़ता है]
    He does not read news paper.

    2. वह दूध कभी नहीं पीती है। [Sub- वह, Obj- दूध, Verb- पीती है]
    She never drinks milk.

    Interrogative Sentences:

    [Que word + do/does + Sub. + Verb + Obj. + etc. + ?]

    For example

    1. क्या आप रोज दफ्तर जाते हैं? [Sub- आप, Obj- दफ्तर, Verb- जाते है, etc.- रोज]
    Do you go to office daily?

    2. आप रोज सुबह कहाँ जाते हैं? [Sub- आप, Verb- जाते है, etc.- रोज सुबह]
    Where do you go daily in the morning?

    Note1. किसी भी tense के प्रश्नवाचक वाक्य में क्या शब्द यदि सबसे पहले आए तो अनुवाद मे क्या के लिए ‘what’ का प्रयोग नहीं करते हैं, परन्तु क्या शब्द यदि वाक्य के बीच में आया हो तो ‘what’ का प्रयोग करेंगे।

    2. क्या के अलावा कोई दूसरा प्रश्नवाचक शब्द वाक्य में कही भी आया हो अनुवाद में उस शब्द का प्रयोग करेंगे।

    Interrogative Negative Sentences:

    [Que word + do/does + Sub. + not + Verb + Obj. + etc. + ?]

    For example

    1. आपका बच्चा रोज स्कूल क्यों नहीं आता है? [Sub- आपका बच्चा, Obj- स्कूल, Verb- आता है, etc.- रोज]
    Why does your child not come to school daily?

    2. वह विज्ञान क्यो नहीं पढ़ती है? [Sub- वह, Obj- विज्ञान, Verb- पढ़ती है]
    Why does she not study science?

    Some other important structures:

    Present Indefinite Tense के ऐसे वाक्य जिनमे Subject के स्थान पर कोई Que. word आया हो, ऐसे वाक्यों का अनुवाद करते समय निम्न Structures (rules) का प्रयोग करते हैं।

    I. Que. Word + Verb (s, es) + Obj. + etc. + ?]

    II. Que. Word + do/does + not + Verb + Obj. + etc. + ?]

    III. Que. Word + never + Verb (s, es) + Obj. + etc. + ?]


    For example

    1. मेरी कुर्सी कौन साफ करता है?
    Who cleans my chair?
    2. फसल कौन उगाता है?
    Who grows the crops?
    3. चावल कौन कभी नहीं खाता है?
    Who never eats rice?
    4. कौन कौन बाज़ार नहीं जाता है?
    Who do not go to market?
    5. चाय कौन कौन कभी नहीं पीता है?
    Who never take tea?

    Present Continuous Tense

    Identification (पहचान): हिन्दी वाक्य के अंत में रहा हूँ, रहा है, रही है, रहे हैं आदि आते हैं, तथा वर्तमान काल मे कार्य का जारी रहना पाया जाता है।

    Affirmative Sentences:

    [Sub + is, are, am + ing in verb + Obj + etc.]

    For example

    1. श्रेया स्कूल जा रही है। [Sub- श्रेया, Obj- स्कूल, Verb- जा रही है]
    Shreya is going to school.

    2. कक्षा के सभी विद्यार्थी निबंध लिख रहे हैं। [Sub- कक्षा के सभी विद्यार्थी, Obj- निबंध, Verb- लिख रहे हैं]
    All the students of the class are writing essays.

    Note: एक वचन कर्ता के साथ सहायक क्रिया is, बहु वचन तथा you के साथ are, और I के साथ am का प्रयोग करते हैं।

    Negative Sentences:

    [Sub + is, are, am + not + ing in verb + Obj + etc.]

    For example

    1. बच्चा दूध नहीं पी रहा है। [Sub- बच्चा, Obj- दूध, Verb- पी रहा है]
    The child is not drinking milk.

    2. मकान मालिक मजदूर को पैसे नहीं दे रहा है। [Sub- मकान मालिक, Obj.1- पैसे, Obj.2- मजदूर को, Verb- दे रहा है]
    The house owner is not giving money to the labourer.

    Interrogative Sentences:

    [Que. Word + is, are, am + Sub + ing in verb + Obj + etc. + ?]

    For example

    1. आप फल क्यो खा रहे हैं? [Sub- आप, Obj- फल, Verb- खा रहें हैं]
    Why are you eating fruits?

    2. प्रधानाचार्य जी आज क्लास क्यों ले रहे हैं? [Sub- प्रधानाचार्य जी, Obj- क्लास, Verb- ले रहें हैं, etc.- आज]
    Why is the principal taking class today? 

    Interrogative-Negative Sentences:

    [Que. Word + is, are, am + Sub + not + ing in verb + Obj + etc. + ?]

    For example


    1. वह खाना क्यों नहीं खा रही है? [Sub- वह, Obj- खाना, Verb- खा रही है]
    Why is she not eating meal?

    2. रवि आज चाय क्यो नहीं पी रहा है? [Sub- रवि, Obj- चाय, Verb- पी रहा है, etc.- आज]
    Why is Ravi not taking tea today? 

    Present Perfect Tense

    Identification (पहचान): हिन्दी वाक्य के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं, अथवा या है, यी है, ये हैं, अथवा आ है, ई है, ए हैं इत्यादि आते हैं, तथा वर्तमान काल मे कार्य का पूरा होना पाया जाता है।

    Affirmative Sentences:

    [Sub + has, have + verb III + Obj + etc.]

    For example

    1. ट्रेन स्टेशन पर पहुँच चुकी है। [Sub- ट्रेन, Obj- स्टेशन पर, Verb- पहुँच चुकी है]
    The train has reached the station.

    2. मैंने अपना काम पूरा कर लिया है। [Sub- मैंने, Obj- अपना काम, Verb- पूरा कर लिया है]
    I have completed my work.

    Note: एक वचन कर्ता के साथ सहायक क्रिया has , बहु वचन, I तथा you के साथ have का प्रयोग करते हैं।

    Negative Sentences:

    [Sub + has, have + not + verb III + Obj + etc.]

    For example

    1. दादी ने अभी तक खाना नहीं खाया है। [Sub- दादी ने, Obj- खाना, Verb- खाया है, etc.- अभी तक]
    The grand mother has not eaten meal till now.

    2. स्कूल ने छुट्टी घोषित नहीं किया है। [Sub- स्कूल ने, Obj- छुट्टी, Verb- घोषित किया है]
    The school has not declared a holiday.

    Interrogative Sentences:

    [Que. Word + has, have + Sub + verb III + Obj + etc. + ?]

    For example

    1. गृह कार्य किसने किया है? [Sub- ......., Obj- गृह कार्य, Verb- किया है]
    Who has done the homework?

    2. क्या विजली चली गयी है? [Sub- विजली, Obj- ......, Verb- चली गयी है]
    Has electricity gone?

    Interrogative Negative Sentences:

    [Que. Word + has, have + Sub + not + verb III + Obj + etc. + ?]

    For example

    1. क्या वे लोग अभी हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचे हैं? [Sub- वे लोग, Obj- हवाई अड्डे पर, Verb- पहुंचे हैं, etc.- अभी]
    Have they not reached the airport now?

    2. क्या इस टीम ने तीन चैंपियनशिप नहीं जीती हैं? [Sub- इस टीम ने, Obj- तीन चैंपियनशिप, Verb- जीती हैं]
    Has this team not won three championships?

    Present Perfect Continuous Tense

    Identification (पहचान): हिन्दी वाक्य के अंत मे समय के साथ रहा हूँ, रहा है, रही है, रहे हैं इत्यादि आते हैं, तथा वर्तमान काल मे कार्य का जारी रहना पाया जाता है।

    Affirmative Sentences:

    [Sub + has / have + been + ing in verb + Obj + etc. + since / for + time]

    For example

    1. वह कई दिनो से आपसे बात करने की कोशिश कर रहा है।
    He has been trying to talk to you for many days.

    2. वह इस कंपनी में 2005 से काम कर रहा है।
    He has been working in this company since 2005.

    3. मै पिछले साल से यहाँ पढ़ा रहा हूँ।
    I have been teaching here since last year.

    Note: 1. निश्चित समय (1998 से, फ़रवरी से, 15 मई से, मंगलवार से, 5 बजे से, सुबह से, कल से, पिछले महीने से, पिछले साल से इत्यादि) के लिए ‘से’ की अंग्रेजी since लगाते हैं।

    2. अनिश्चित समय (7 वर्षों से, तीन महीने से, दो सप्ताह से, 10 दिनों से, 3 घंटे से, 5 मिनट से, आधे घंटे से इत्यादि) के लिए ‘से’ की अँग्रेजी for लगाते हैं।


    Negative Sentences:

    [Sub + has / have + not + been + ing in verb + Obj + etc. + since / for + time]

    For example

    1. मै सोमवार से स्कूल नहीं जा रहा हूँ।
    I have not been going to school since Monday.

    2. वे लोग दो वर्षों से यहाँ नहीं रह रहे हैं।
    They have not been living here for two years.

    Interrogative Sentences:

    [Que word + has / have + Sub + been + ing in verb + Obj + etc. + since / for + time + ?]

    For example

    1. क्या वह 7 दिनो से कपड़े सील रही है?
    Has she been sewing the clothes for 7 days?

    2. 10 मिनट से गीत कौन गा रहा है?
    Who has been singing a song for ten minutes?

    Interrogative Negative Sentences:

    [Que word + has / have + Sub + not + been + ing in verb + Obj + etc. + since / for + time + ?]


    For example

    1. वह एक सप्ताह से काम पर क्यों नहीं जा रही है?
    Why has she not been going to work for a week?

    2. हमारे कक्षा अध्यापक कई दिनों से स्कूल क्यो नहीं आ रहे हैं?
    Why has our class teacher not been coming to school for many days?